रिश्तों में कौन कितना वफादार हो सकता है ये कहना बहुत ही मुश्किल है। कौन किस नियत से आपके साथ रह रहा है ये आप कभी नहीं जान सकते हैं। फिर भी लोगों को उनके दोस्त और परिवार के लोग इस विषय में अपनी सलाह जरूर देते हैं कि कैसे लोगों के साथ रिश्ते टिकते हैं।

ऐसे में एक महिला वकिल ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी लिस्ट शेयर की है जिसमें प्रोफेशन के आधार पर यह बताया गया है कि किन पेशों से जुड़ी महिलाएं अधिकतर लोगों को धोखा देती हैं।

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स धोखा देने के मामले में अव्वल

महिला वकील का नाम केट सिमोंड्स है और वह एक divorce lawyer हैं। वे अमेरिका के एर‍िजोना में रहती हैं। महिला वकील ने बताया कि रिश्तों में सबसे ज्यादा वे महिलाएं धोखा देती हैं। जो अपना खर्च खुद निकालती हैं। दूसरे नंबर पर वे महिलाएं हैं जो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं।

ये महिलाएं रिश्तों में वफादार नहीं होती। फिर वह महिलाएं आती हैं जो नर्स का काम करती हैं। लिस्ट में चौथे नंबर पर पायलट और फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम करने वाली महिलाएं हैं। धोखा देने के मामले में ये महिलाएं भी आगे हैं। इसके बाद वे महिलाएं आती हैं जो बार टेंडर होती हैं।

इस लिस्ट को केट सिमोंड्स ने इंस्टाग्राम पर @simondslawgroup नाम के अकाउंट से शेयर किया है। यह लिस्ट देखकर कई लोग उनके नजरिए से सहमत हुए तो कई लोग असहमत भी नजर आएं।

बता दें कि केट सिमोंड्स एक डिवोर्स लॉयर हैं और उन्होंने ये लिस्ट तलाक के लिए आने वाले मामलों को देखते हुए और अपने अनुभव के आधार पर बनाया है। जाहिर सी बात है कि वह काम के दौरान ऐसे कई मामले देखती होंगी जिसमें ऐसे पेशे से जुड़ी महिलाओं ने अपने पार्टनर को सबसे पहले धोखा दिया होगा।