प्यार का एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें आप पार्टनर के साथ खट्टी मीठी यादों का पिटारा भर जाता है, लेकिन ये यादें खत्म होने का नाम ही नहीं लेतीं। ये रिश्ता बेहद खूबसूरत होता है, लेकिन जब रिश्ता टूटता है तो इन यादों से खुद को बाहर निकाल पाना बेहद मुश्किल होता है। क्योंकि एक ऐसे इंसान के साथ जिसे आप इतना प्यार करते हैं, उससे रिश्ता खत्म होना कोई छोटी बात नहीं हैं। उसके बाद खुद को उन यादों से निकालना भी इतना आसान नहीं है।

आप हर चीज में उन्हें महसूस करते हैं, क्योंकि उनका जुड़ाव ही कुछ ऐसा होता है। लेकिन समझदारी इसी में है कि, आप आगे बढ़ें, और अपने लिए कुछ करें। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जिनका ब्रेकअप हो चुका है। लेकिन उनकी याद आपको पल-पल सताती है।

यहां तक आपको अपने एक्स के सपने तक आते हैं, तो आज का हमारा ये लेख सिर्फ आपके लिए है, जिसमें हम आपको आपके पार्टनर के सपने आने के कारण भी बताएंगे, और उनसे बाहर निकलने की तरकीब भी।

  • एक्स को तो जाने दिया लेकिन दर्द नहीं

जी नहीं आपके ब्रेकअप के बाद बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड की याद के रूप में आपको सपने आते हैं तो, इसका मतलब साफ़ है कि, वो इंसान तो आपकी जिंदगी से चला गया लेकिन आपके दिल में उसकी दी हुई चोट का दर्द अब तक है जो भरी नहीं है।

आप उसी दर्द की टीस में रहते हैं। वो टीस आप पर इतनी हावी हो जाती है कि, आपको अपने एक्स के सपने दिखने लगते हैं। कपल्स के बीच अक्सर ऐसा तब होता है जब ब्रेकअप करना काफी मुश्किल था और आप उनकी किसी न किसी बात से आहत हैं।

कैसे उबरें- अगर आपको ब्रेकअप के बाद अपने एक्स के सपने इस वजह से आते हैं कि, आप उनकी दी हुई चोट को भुला नहीं पा रहे तो यहां उससे उबरने का भी रास्ता है। आप जो भी सपना देखते हैं, आप उस पर थोड़ा ध्यान दें। आप भावात्मक रूप से अपने सपने को कोरे पन्ने में उतार दें।

जिससे आपका दर्द भी बाहर निकल जाएगा। आप चाहें तो हैशटैग भी बना सकते हैं। अगर आपको अपने सपने के बीच कोई पैटर्न दिखता है तो, आपको अपने दिल की चोट का उपचार करने का रास्ता भी मिल जाएगा।

  • जाना-पहचाना एहसास महसूस होना

शुरू शुरू में तो हर कपल्स के बीच बेइंतहान प्यार होता है। लेकिन रिश्ता भी उतनी जल्दी खत्म हो जाए तो बुरा तो लगता ही है। क्या आपने भी अपने रिश्ते के अंत में एक्स को गलत समझा या उन्हें अनुसुना किया?

क्योंकि सपने एक्स के साथ लगाव और जाना पहचाना एहसास महसूस करवाने का एक आइना भी हो सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आपने हाल फिलहाल में कुछ ऐसा किया हो, जो आपके एक्स की याद दिला रहा हो, और आपके सपने में आ रहे हों।

कैसे उबरें- सपने हमारे जीवन में कोई न कोई संदेश लेकर आते हैं। अपने एक्स का सपना देखने के बाद कुछ दिनों पर गौर करें। आप उन बातों पर ध्यान दें, कि जो सपने में अपने देखा है, आप उसे असल में भावात्मक रूप से पहचान सकते हैं या नहीं? आप सारे पॉइंट्स को ध्यान में रखते हुए खुद को भावात्मक रूप से मजबूत बनाने में अपनी खुद की मदद कर सकते हैं।

  • सीमाओं को अपग्रेट करने की जरूरत

ये कारण सबसे अलग हो सकता है, जब हम अपने एक्स का सपना देखते हैं। अगर हम अपने एक्स के साथ रहते हुए अपने सीमाओं को अपग्रेड करने को लेकर संघर्ष करते हैं, तो इसी पैटर्न के साथ वो कारण उभर भी सकता है।

अगर आपके अपने पहले पार्टनर के साथरहते हुए, खुद की देखभाल, अपनी जरूरत के लिए संघर्ष करना पड़ता था, या वो आप पर ध्यान नहीं देते थे। तो आपको इस तरह के सपने परेशान कर सकते हैं।

कैसे उबरें- अब सही समय है जब आप अपनी अलग-अलग तरह की सीमाओं को बारे में विचार करें। आपको जरूरत है तो अपनी सीमाओं को पहचानने की। क्या आपके लिए सही है और क्या गलत। इसका ख्याल भी आपको ही रखना है।

अगर आपके दिल में किसी बात को लेकर नाराजगी है तो अपनी सीमाओं पर विचार करें। क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि, भावनाओं में बह कर हम गलत फैसला ले लेते हैं। आप अपनी सारी ख्वाहिशों को भी पूरा करें।

कभी-कभी हम अपनी जिंदगी में आगे तो बढ़ जाते हैं, लेकिन हमारे एक्स का ख्याल हमारे मन में कौंधता रहता है। जिस वजह से हमें उनके सपने दिखते हैं। अतीत में गोते लगाने से अच्छा है कि, आप उस घाव को भरें और अपनी भावनाओं को कंट्रोल करें। और अगर सपने आ भी रहे हैं, तो उन वजहों को जानकार उसमें जीत हासिल करें। यही जिंदगी की असल जीत होगी।