रिश्ते को बनाए रखने के लिए लड़कियां किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाती हैं लेकिन वह कभी नहीं चाहती हैं कि उनका रिश्ता टूटे. सवाल ये आता है कि कई बार न चाहते हुए भी लड़कियां क्यों रिश्ते का बोझ ढ़ोती हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में. 

कई बार ऐसा होता है कि हम किसी इंसान के बोझ के नीचे इतना दब जाते हैं कि न चाहते हुए भी हमें वो रिश्ता आगे चलाना पड़ता है. कोई भी रिश्ता खुशहाल तरीके से तभी चलता है जब कोशिशें दोनों तरफ से हो. अगर दोनों में से एक इंसान भी पीछे हटता है तो रिश्ता वहीं खत्म होना शुरू हो जाता है. कई बार हमने ऐसा देखा है कि न चाहते हुए लड़कियां रिश्ते को निभा रही होती है, आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह. 

लड़कियों को समझना वाकई बहुत मुश्किल है, उनके दिमाग में क्याचल रहा होता है ये शायद ही किसी को पता लग पाता है. ऐसे ही आजतक लोगों को ये समझ नहीं आ पाया है कि आखिर लड़कियां न चाहते हुए भी रिश्ते को क्यों चलाती हैं या उसका बोझ क्यों ढ़ो रही होती है. इसके पीछे कई वजह शामिल हो सकती है. 

इस उम्मीद में कि शायद सब ठीक हो जाए 

अधिकतर लड़कियां जब किसी रिश्ते से खुश नहीं होती है या अपने पार्टनर से बार बार तकलीफ और दर्द मिलने के बाद भी उनके साथ रहना ही पसंद करती हैं. आखिर ऐसा क्यों करती है लड़कियां. दरअसल, लड़कियां इस उम्मीद में रहती हैं कि एक न एक दिन चीजें ठीक जरूर होंगी. इस आस में वह रिश्ते में खुश न होने के बावजूद उस इंसान का साथ नहीं छोड़ती हैं. 

लोग क्या कहंगे 

दुनिया के हर इंसान को इस बात का डर जरूर रहता है कि लोग क्या कहेंगे. दरअसल, जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में आते हो तब आप अपने पार्टनर को अपने फैमिली, दोस्त और करीबी लोगों से मिलवा देते हैं. इसके बाद जब किसी वजह के कारण आप दोनों अलग होते हैं तो लड़कियों के मन में सबसे पहले यही ख्याल आता है कि लोग क्या कहेंगे, कौन क्या कहेगा. इस चक्कर में वह रिश्ते का बोझ उठाती रहती हैं. 

अच्छे पल हो जाते हैं हावी 

जब भी लड़ाई होती है तो अक्सर लड़कियां अपने पार्टनर के साथ अच्छे पलों को याद करके उन्हें दोबारा माफ कर देती हैं. रिलेशनशिप से दूर न जाने की सबसे बड़ी वजह हो सकती है. 

खुद पर भरोसा न होना 

कुछ लड़कियों को खुद पर कम विश्वास होता है, उन्हें ये लगता है कि अपने पार्टनर के बिना वो कुछ भी नहीं हैं. ऐशा सोच रखनेवाली लड़कियां अक्सर खुद को कमजोर समझकर न चाहते हुए भी रिश्ते में बनी रहती हैं.